नबीनगर: कजराइन गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली किया जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर चालक फरार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के कजराइन गांव के पास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का ट्रॉली को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.