नबीनगर: छकरबंधा के जंगल में सुरक्षा बलों ने 3 प्रेशर IED किए बरामद, मौके पर किए गए डिफ्यूज
मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंधा के जंगल में बुधवार को तीन प्रेशर आइईडी सुरक्षा बलों ने बरामद किया है जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है. एसडीपीओ सदर दो अमित कुमार ने बताया कि कोबरा 205 और मदनपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बार फिर नक्सलियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.