नबीनगर: फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
माली थाना क्षेत्र के फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिक की हुई है. प्राथमिकी में पुलिस टीम पर अचानक हमला करने का आरोप लगाया गया है. सरोज भुइयां, अजय,ललन,महेंद्र रिकीआसन,गिरजा देवी समेत 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है.