Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

#लापरवाही_पड़_सकती_ह_भारी____ #हो_सकता_है_कोई_बड़ा_हादसा________ #बृजनगर________ __सीकरी रोड रेलवे अंडरपास में पानी से करंट लगकर हो सकता है कोई हादसा __अंडरपास से पानी निकासी के लिए डाली जा रही है सबरसेवल(मोटर) __वही पैदल आने जाने लोगो को हो रही काफी समस्या __रोजाना पानी निकासी से कुछ राहत मिल रही है। __ओवरब्रिज का काम पूर्ण होने के बाद अंडरपास की समस्या से मिलेगी निजात

Nagar, Bharatpur | Jul 15, 2026

MORE NEWS

#सूरत_गुजरात_से_मेवात_राजस्थान_तक_फर्जी_सिमकार्डका_नेटवर्क
#पुलिस_ने_की_बड़ी_कार्यवाही_आरोपी_दबोचे______
#एसपी_कांबले_शरण_गोपीनाथ_ने_की_प्रेस_कॉन्फ्रेस__
#बृजनगर_______________

__पुलिस थाना जालूकी, जिला डीएसटी, व साईबर सैल की संयुक्त कार्यवाही।
__जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन पर हुई कार्रवाई
__फर्जी सिम विक्रेता आरोपी सहबाज को गिरफतार कर कुल 175 सिमकार्ड व एक एण्ड्रोइड मोबाइल फोन विवो कम्पन्नी जब्त
__साईबर सैल डीग की तकनीकी आधार पर प्राप्त सुचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी  सहबाज पुत्र जाहुल जाति मेव उम्र 28 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना सीकरी को 175 सिमकार्ड व एक मोबाईल फोन के गिरफतार किया गया था।
__कड़ी पूछताछ पर फर्जी सिम रिटेलर 1. सौरभ पुत्र ब्रजकिशोर जाति राजपुत निवासी 204, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना जिला सूरत ग्रामिण व 2. तरूण उर्फ मोहित पुत्र सूखपाल जाति यादव निवासी 376, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना जिला सूरत गुजरात को सूरत गुजरात से गिरफतार
किया।
__फर्जी सिम खरीद कर भोले भाले लोगो को फंसा कर धौखाधड़ी करने वाले साइबर आरोपी तौफिक पुत्र समसू जाति मेव निवासी उडकी दल्ला थाना सीकरी, 2 अरमान पुत्र जाकिर जाति मेव उम्र 20 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना सीकरी 3. अहसान पुत्र फैजू जाति मेव निवासी गढी मेवात पुलिस थाना खोह  4. मुबारिक पुत्र कासम जाति मेव उम्र 20 साल निवासी बिडगॉव पुलिस थाना नगर को गिरफ्तार किया।
__आरोपी सहबाज द्वारा फर्जी सिमकार्ड 600 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाव से सूरत (गुजरात) से खरीद कर उन फर्जी सिमो को अपने आस पास एवं मेवात क्षेत्र के साईबर ठगी करने वाले व्यक्तियो को सिम कार्डो को 2000-2500 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाव से विक्रय करना बताया
__कार्यवाही में  मनीराम पु०नि० थानाधिकारी जालूकी,भानुप्रताप सिंह, नेमींसिंह, पूरणसिंह , ओमप्रकाश , पप्पूराम, संजय, लालाराम, ज्ञानसिंह , बनवारी , सुल्तानसिंह, जगदीश , हनीफ, दीनदयाल , रामकेश , नेतराम, नेरश साइबर टीम ओर डीएसटी टीम मौजद रही।
#Deegpolice 
#rajpolice 
#CMORajasthan 
#bharatpurpolice 
#igbharatpur

#सूरत_गुजरात_से_मेवात_राजस्थान_तक_फर्जी_सिमकार्डका_नेटवर्क #पुलिस_ने_की_बड़ी_कार्यवाही_आरोपी_दबोचे______ #एसपी_कांबले_शरण_गोपीनाथ_ने_की_प्रेस_कॉन्फ्रेस__ #बृजनगर_______________ __पुलिस थाना जालूकी, जिला डीएसटी, व साईबर सैल की संयुक्त कार्यवाही। __जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन पर हुई कार्रवाई __फर्जी सिम विक्रेता आरोपी सहबाज को गिरफतार कर कुल 175 सिमकार्ड व एक एण्ड्रोइड मोबाइल फोन विवो कम्पन्नी जब्त __साईबर सैल डीग की तकनीकी आधार पर प्राप्त सुचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सहबाज पुत्र जाहुल जाति मेव उम्र 28 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना सीकरी को 175 सिमकार्ड व एक मोबाईल फोन के गिरफतार किया गया था। __कड़ी पूछताछ पर फर्जी सिम रिटेलर 1. सौरभ पुत्र ब्रजकिशोर जाति राजपुत निवासी 204, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना जिला सूरत ग्रामिण व 2. तरूण उर्फ मोहित पुत्र सूखपाल जाति यादव निवासी 376, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना जिला सूरत गुजरात को सूरत गुजरात से गिरफतार किया। __फर्जी सिम खरीद कर भोले भाले लोगो को फंसा कर धौखाधड़ी करने वाले साइबर आरोपी तौफिक पुत्र समसू जाति मेव निवासी उडकी दल्ला थाना सीकरी, 2 अरमान पुत्र जाकिर जाति मेव उम्र 20 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना सीकरी 3. अहसान पुत्र फैजू जाति मेव निवासी गढी मेवात पुलिस थाना खोह 4. मुबारिक पुत्र कासम जाति मेव उम्र 20 साल निवासी बिडगॉव पुलिस थाना नगर को गिरफ्तार किया। __आरोपी सहबाज द्वारा फर्जी सिमकार्ड 600 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाव से सूरत (गुजरात) से खरीद कर उन फर्जी सिमो को अपने आस पास एवं मेवात क्षेत्र के साईबर ठगी करने वाले व्यक्तियो को सिम कार्डो को 2000-2500 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाव से विक्रय करना बताया __कार्यवाही में मनीराम पु०नि० थानाधिकारी जालूकी,भानुप्रताप सिंह, नेमींसिंह, पूरणसिंह , ओमप्रकाश , पप्पूराम, संजय, लालाराम, ज्ञानसिंह , बनवारी , सुल्तानसिंह, जगदीश , हनीफ, दीनदयाल , रामकेश , नेतराम, नेरश साइबर टीम ओर डीएसटी टीम मौजद रही। #Deegpolice #rajpolice #CMORajasthan #bharatpurpolice #igbharatpur

Nagar, Bharatpur | Jul 16, 2026

#पुलिस_कार्यवाही 
#अवैध_हथियारों_का_भंडाफोड़_________
 कामां थाना पुलिस द्वारा लुहेसर गांव में संचालित की जा रही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से भारी मात्रा में बने/अधबने अवैध हथियार और उन्हें बनाने में काम आने वाले उपकरण सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने व बेचने के इस काले कारोबार के मामले में 42 वर्षिय मकसूद पुत्र नसरु मेव एवं 35 वर्षिय इन्ताज पुत्र साब खां मेव निवासी लुहेसर (कामा) को 7 अवैध हथियार (सिंगल व टोपीदार बंदूकें, पौना) एवं हथियार बनाने की मशीनो एवं कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले कई वर्षों से अपने साथी मम्मन उर्फ मम्मनदीन पुत्र फत्ती निवासी मुसेपुर, कामां के साथ अवैध हथियार बनाने, रखने एवं बेचने का काम कर रहे हैं तथा फरार आरोपी मम्मन अवैध हथियार बनाने का कच्चा माल उपलब्ध कराता था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

#पुलिस_कार्यवाही #अवैध_हथियारों_का_भंडाफोड़_________ कामां थाना पुलिस द्वारा लुहेसर गांव में संचालित की जा रही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से भारी मात्रा में बने/अधबने अवैध हथियार और उन्हें बनाने में काम आने वाले उपकरण सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने व बेचने के इस काले कारोबार के मामले में 42 वर्षिय मकसूद पुत्र नसरु मेव एवं 35 वर्षिय इन्ताज पुत्र साब खां मेव निवासी लुहेसर (कामा) को 7 अवैध हथियार (सिंगल व टोपीदार बंदूकें, पौना) एवं हथियार बनाने की मशीनो एवं कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले कई वर्षों से अपने साथी मम्मन उर्फ मम्मनदीन पुत्र फत्ती निवासी मुसेपुर, कामां के साथ अवैध हथियार बनाने, रखने एवं बेचने का काम कर रहे हैं तथा फरार आरोपी मम्मन अवैध हथियार बनाने का कच्चा माल उपलब्ध कराता था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Nagar, Bharatpur | Jul 16, 2026

#ललित_मोहन_मित्तल_बने_अखिल_भारतीय_अग्रवाल_सम्मेलन_के_प्रदेश_प्रवक्ता______________
#बृजनगर__________

  बृजनगर कस्बे के निवासी ललित मोहन मित्तल को अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राज.) के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया ह।राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ओर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की अनुशंसा पर कार्य की ज़िम्मेदारी दी गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सम्पूर्ण देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र शीर्ष संगठन है। अपनी प्रादेशिक एवं जिला ईकाइयों के साथ-साथ यह संगठन महिला मण्डल और युवा मण्डल के माध्यम से सम्पूर्ण राष्ट्र में समाज को संगठित करने हेतु निरंतर गत 50 वर्षों से प्रयासरत है। सम्मेलन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं पूर्वी राजस्थान में समाज को संगठित करने और सशक्त बनाने हेतु समय समय पर सामाजिक राष्ट्रहित हित संगठन द्वारा किए जाते है।संगठन द्वारा ललित मित्तल की अनुशंसा पत्र जारी कर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।
वही बृजनगर अग्रवाल समाज सदस्यों ने दी बधाई

#ललित_मोहन_मित्तल_बने_अखिल_भारतीय_अग्रवाल_सम्मेलन_के_प्रदेश_प्रवक्ता______________ #बृजनगर__________ बृजनगर कस्बे के निवासी ललित मोहन मित्तल को अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राज.) के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया ह।राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ओर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की अनुशंसा पर कार्य की ज़िम्मेदारी दी गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सम्पूर्ण देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र शीर्ष संगठन है। अपनी प्रादेशिक एवं जिला ईकाइयों के साथ-साथ यह संगठन महिला मण्डल और युवा मण्डल के माध्यम से सम्पूर्ण राष्ट्र में समाज को संगठित करने हेतु निरंतर गत 50 वर्षों से प्रयासरत है। सम्मेलन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं पूर्वी राजस्थान में समाज को संगठित करने और सशक्त बनाने हेतु समय समय पर सामाजिक राष्ट्रहित हित संगठन द्वारा किए जाते है।संगठन द्वारा ललित मित्तल की अनुशंसा पत्र जारी कर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। वही बृजनगर अग्रवाल समाज सदस्यों ने दी बधाई

Nagar, Bharatpur | Jul 15, 2026

#जिला_कलक्टर_मयंक_मनीष_ने_डीग_शहर_का_किया_सघन_निरीक्षण
 #मानसून_प्रबंधन_सफाई_और_अतिक्रमण_हटाने_के_संबंध_में_दिए_निर्देश_____

जिला अस्पताल के पास पार्किंग व्यवस्था सुधारने, ड्रेनेज सफाई के बाद सिल्ट हटाने तथा सुरक्षा के लिए डीओआईटी को सीसीटीवी कैमरे शीघ्र चालू करने के दिए निर्देश

    जिला कलक्टर डीग मयंक मनीष ने मंगलवार को डीग शहर के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़क मार्गों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी मानसून के मद्देनजर जलभराव नियंत्रण, साफ-सफाई, सड़कों से अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण हटाने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। जिला कलक्टर ने अपने निरीक्षण की शुरुआत गणेश मंदिर से की, जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पार्किंग, नई सड़क, सब्जी मंडी सफाई व्यवस्था, मेला ग्राउंड एरिया में नेहरू पार्क के पास निर्माणाधीन फूड स्ट्रीट, बड़ा बाजार, लोहा मंडी तथा पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में पार्किंग के पुख्ता प्रबंध करने को कहा ताकि मरीजों और आमजन को असुविधा न हो। शहर की सड़कों के संकरे होने के कारणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि नगर परिषद नियमों और मास्टर प्लान के तहत शहर के सभी छोटे-बड़े स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की समस्त कार्यवाही पूरी तरह से विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए, संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार नोटिस व सुनवाई का पर्याप्त अवसर देकर संपादित की जाए, जिससे सड़कों को चौड़ा किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी आए। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से डीग शहरवासियों से भी अपील की कि यह शहर उनका अपना है, इसलिए यदि किसी ने अनधिकृत रूप से अतिक्रमण कर रखा है, तो वे सुगम यातायात और शहर के विकास में भागीदारी निभाते हुए स्वेच्छा से उसे हटा लें।

मानसून प्रबंधन और जलभराव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर परिषद द्वारा मुख्य नालों की करवाई गई सफाई पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही निर्देश दिए कि नालों से निकाली गई सिल्ट जो सड़कों के कोनों पर पड़ी है, उसे तुरंत वहां से उठाकर निस्तारित किया जाए ताकि बारिश में वह दोबारा नालों में न बहे। उन्होंने नालों की रूटीन सफाई अनवरत जारी रखने को कहा ताकि मानसून के चरम पर होने के दौरान जल निकासी में कोई बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, शहर के निचले और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां तत्काल पंप व पंप-सेट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में पानी को तुरंत निकाला जा सके। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान और अनुकूल मौसम को देखते हुए उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने नेहरू पार्क और मेला ग्राउंड एरिया में चल रहे फूड हब के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मीडिया द्वारा बृजेंद्र पार्क के बारे में पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि बृजेंद्र पार्क को नगर परिषद द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्क में कचरे से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां व स्ट्रक्चर्स बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने पार्क के निचले हिस्सों में मिट्टी डलवाकर भराव करने तथा वहां चोरी की घटनाओं और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क का उचित रखरखाव कर इन कलाकृतियों को व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए ताकि शहरवासियों को भ्रमण और मनोरंजन के लिए एक नया स्थल मिल सके।

अंत में, शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग के सहयोग से सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में बताया कि पूछरी क्षेत्र में कैमरे सुचारू रूप से इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ एक्टिव हो चुके हैं, जबकि डीग शहर में कई स्थानों पर कैमरे लग चुके हैं और कुछ पर कार्य प्रक्रियाधीन है। कैमरों को पूरी तरह चालू करने के सवाल को लेकर उन्होंने बताया कि डीओआईटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जयपुर मुख्यालय पर बात कर टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा करें। यदि संबंधित फर्म द्वारा कार्य में ढिलाई या देरी की जा रही है, तो उसे तुरंत नोटिस जारी कर सख्ती से कार्यवाही की जाए और आवश्यकता पड़ने पर नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएं, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि शहर के सभी कैमरे जल्द से जल्द फंक्शनल होकर इंटरनेट से जुड़ें और उनका लाइव फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध हो सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी डीग अमित कुमार, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#जिला_कलक्टर_मयंक_मनीष_ने_डीग_शहर_का_किया_सघन_निरीक्षण #मानसून_प्रबंधन_सफाई_और_अतिक्रमण_हटाने_के_संबंध_में_दिए_निर्देश_____ जिला अस्पताल के पास पार्किंग व्यवस्था सुधारने, ड्रेनेज सफाई के बाद सिल्ट हटाने तथा सुरक्षा के लिए डीओआईटी को सीसीटीवी कैमरे शीघ्र चालू करने के दिए निर्देश जिला कलक्टर डीग मयंक मनीष ने मंगलवार को डीग शहर के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़क मार्गों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी मानसून के मद्देनजर जलभराव नियंत्रण, साफ-सफाई, सड़कों से अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण हटाने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। जिला कलक्टर ने अपने निरीक्षण की शुरुआत गणेश मंदिर से की, जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पार्किंग, नई सड़क, सब्जी मंडी सफाई व्यवस्था, मेला ग्राउंड एरिया में नेहरू पार्क के पास निर्माणाधीन फूड स्ट्रीट, बड़ा बाजार, लोहा मंडी तथा पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में पार्किंग के पुख्ता प्रबंध करने को कहा ताकि मरीजों और आमजन को असुविधा न हो। शहर की सड़कों के संकरे होने के कारणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि नगर परिषद नियमों और मास्टर प्लान के तहत शहर के सभी छोटे-बड़े स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की समस्त कार्यवाही पूरी तरह से विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए, संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार नोटिस व सुनवाई का पर्याप्त अवसर देकर संपादित की जाए, जिससे सड़कों को चौड़ा किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी आए। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से डीग शहरवासियों से भी अपील की कि यह शहर उनका अपना है, इसलिए यदि किसी ने अनधिकृत रूप से अतिक्रमण कर रखा है, तो वे सुगम यातायात और शहर के विकास में भागीदारी निभाते हुए स्वेच्छा से उसे हटा लें। मानसून प्रबंधन और जलभराव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर परिषद द्वारा मुख्य नालों की करवाई गई सफाई पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही निर्देश दिए कि नालों से निकाली गई सिल्ट जो सड़कों के कोनों पर पड़ी है, उसे तुरंत वहां से उठाकर निस्तारित किया जाए ताकि बारिश में वह दोबारा नालों में न बहे। उन्होंने नालों की रूटीन सफाई अनवरत जारी रखने को कहा ताकि मानसून के चरम पर होने के दौरान जल निकासी में कोई बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, शहर के निचले और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां तत्काल पंप व पंप-सेट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में पानी को तुरंत निकाला जा सके। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान और अनुकूल मौसम को देखते हुए उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने नेहरू पार्क और मेला ग्राउंड एरिया में चल रहे फूड हब के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मीडिया द्वारा बृजेंद्र पार्क के बारे में पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि बृजेंद्र पार्क को नगर परिषद द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्क में कचरे से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां व स्ट्रक्चर्स बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने पार्क के निचले हिस्सों में मिट्टी डलवाकर भराव करने तथा वहां चोरी की घटनाओं और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क का उचित रखरखाव कर इन कलाकृतियों को व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए ताकि शहरवासियों को भ्रमण और मनोरंजन के लिए एक नया स्थल मिल सके। अंत में, शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग के सहयोग से सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में बताया कि पूछरी क्षेत्र में कैमरे सुचारू रूप से इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ एक्टिव हो चुके हैं, जबकि डीग शहर में कई स्थानों पर कैमरे लग चुके हैं और कुछ पर कार्य प्रक्रियाधीन है। कैमरों को पूरी तरह चालू करने के सवाल को लेकर उन्होंने बताया कि डीओआईटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जयपुर मुख्यालय पर बात कर टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा करें। यदि संबंधित फर्म द्वारा कार्य में ढिलाई या देरी की जा रही है, तो उसे तुरंत नोटिस जारी कर सख्ती से कार्यवाही की जाए और आवश्यकता पड़ने पर नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएं, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि शहर के सभी कैमरे जल्द से जल्द फंक्शनल होकर इंटरनेट से जुड़ें और उनका लाइव फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध हो सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी डीग अमित कुमार, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Nagar, Bharatpur | Jul 14, 2026