बयाना: बयाना में कचरा परिवहन की व्यवस्था बदली, अब तिरपाल से ढककर ले जाया जाएगा कचरा
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने कचरा परिवहन में नई व्यवस्था लागू की है। अब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरे कचरे को हरे तिरपाल से ढककर निर्धारित संग्रहण केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इससे रास्ते में कचरा गिरने और हवा में उड़ने से होने वाली गंदगी पर रोक लगेगी।