झांसी: जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 23 लोग झुलसे, 13 बच्चे, 5 महिलाएं, 5 मासूमों की हालत नाजुक
Jhansi, Jhansi | Nov 23, 2026 जालौन के उरई में पार्षद के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 23 लोग झुलस गए। इनमें 13 बच्चे, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें 5 मासूम बच्चों समेत 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। ये सभी 20 से 60 फीसदी तक झुलसे हैं।रविवार देर रात झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि मेडिकल कॉलेज पहुंचे।