अंग्रेजो के जमाने में नैनीताल में खुद का Private Boat House Club था रामपुर के नवाब Hamid Ali Khan (Nawab of Rampur) का ✅
क्या आप जानते हैं कि कभी नैनीताल की नैनीझील के किनारे नवाब-ए-रामपुर की भी अपनी संपत्ति और निजी Boat House हुआ करता था? असल में इसका सबसे बड़ा कारण 1857 की क्रांति का है जब 1857 के विद्रोह के दौरान रामपुर के नवाब Yusuf Ali Khan ने ब्रिटिश अधिकारियों और शरणार्थियों को नैनीताल पहुंचाने में मदद की तथा Naini Tal तक British supply और communication lines खुली रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसीलिए 20 शताब्दी के शुरुवाती दौर में अंग्रेजो ने उनके बेटे Hamid Ali Khan के लिए private boathouse का निर्माण करवाया ताकि उनका नैनीताल आगमन में शाही अंदाज बना रहे.
1924 के एक पुराने यात्रा-विवरण में नैनीताल की झील पर मौजूद निजी Boat Houses का उल्लेख मिलता है। इसमें साफ लिखा है कि Nawab of Rampur और Raja of Awagarh के अपने निजी Boat Houses थे.....इतना ही नहीं, 1906 की नैनीताल की एक पुरानी directory में “Brook Hill” नाम की property के सामने “The Chief Secretary to H. H. the Nawab of Rampur” दर्ज मिलता है।
यानी रामपुर के नवाबों का नैनीताल से रिश्ता केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं था। नैनीताल में उनकी संपत्ति और झील पर उनका निजी Boat House भी था.....उस दौर में रामपुर के नवाबों का कुमाऊँ से गहरा संबंध बन चुका था। बाद में awab Hamid Ali Khan ने 1921 में Ghorakhal Estate भी खरीदा था।
आज Boat House Club के आसपास जब हम पुरानी इमारतों को देखते हैं, तो शायद ही अंदाजा होता है कि कभी इसी नैनीझील के किनारे अंग्रेजो के द्वारा बसाये रामपुर के नवाबों की भी मौजूदगी हुआ करती थी....नैनीताल की कहानी सिर्फ अंग्रेजों और राजाओं की कहानी नहीं है। इसकी झील के किनारे नवाबों, रियासतों और उनके अपने-अपने किस्से भी छिपे हैं।
नैनीताल का इतिहास जितना खूबसूरत है, उतना ही रहस्यमय भी।
Follow Nainital Mania Page
#Nainital #NainiLake #NawabOfRampur #RampurState #KumaonHistory NainitalHistory UttarakhandHistory HistoryOfNainital