Uttarakhand: द्वाराहाट विधानसभा में UKD का बड़ा आगाज़! शीतला पुष्कर मैदान में उमड़ी भारी भीड़!
48 द्वाराहाट-चौखुटिया विधानसभा के शीतला पुष्कर मैदान (द्वाराहाट) में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने एक भव्य जनसभा और रैली का आयोजन किया। राज्य आंदोलन के पुरोधा और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बिपिन चंद्र त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस रैली में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, युवा अध्यक्ष आशीष नेगी, युवा प्रकोष्ठ प्रधान देवेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ नेता हेम रावत, रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला सहित क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता, महिला शक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने स्व. बिपिन त्रिपाठी के सपनों का उत्तराखंड बनाने का प्रण लिया।
मुख्य मुद्दे & संकल्प:
✅ जल, जंगल, जमीन पर स्थानीय लोगों का मालिकाना हक
✅ गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाना
✅ 48 द्वाराहाट विधानसभा में जीत का संकल्प और प्रदेश में बदलाव की हुंकार
#Dwarahat #UKD #UttarakhandKrantiDal #BipinChandraTripathi #PushpeshTripathi #Gairsain #UttarakhandNews #Chaukhutia #Ranikhet