हरदोई: बघौली थाने के सारीपुर हीरालाल निवासी 45 वर्षीय राजेश ने गांव के किनारे बाग़ में गमछे से लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | May 13, 2024 बघौली थाने के सारीपुर हीरालाल निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र रामदयाल अपने पांच भाइयों मेन सबसे बड़ा था।पेशे से राजमिस्त्री राजेश की शादी नहीं हुई थी। रविवार की शाम वह घर से बाहर निकला,उसके बाद वापस नहीं लौटा।कुछ लोगों ने गांव के किनारे उसके बाग़ में गमछे से फांसी पर लटकता हुआ उसका शव देखा ।