हमीरपुर: फूलन देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करने से निषाद समाज ने हमीरपुर मुख्यालय में किया प्रदर्शन
बीते दो दिन से सोशल मीडिया पर फूलन देवी के खिलाफ एक अभद्र पोस्ट वायरल होने से आहत होकर शनिवार को निषाद समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनपद में बीते दो दिन से एक पोस्ट वायरल हो रही थी। जो पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ थी।