चूरू: जसरासर सहित अन्य खराब सड़कों को लेकर यूथ फॉर स्वराज संगठन ने दी मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी
Churu, Churu | Oct 21, 2024 चूरू जिला मुख्यालय के गांव जसरासर स्टेट हाईवे से गांव धीरासर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का काम बीच मझधार में होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस बारे में सोमवार दोपहर एक बजे के करीब यूथ फॉर स्वराज संगठन के राजेश चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग चूरू द्वारा अभी तक काम पूरा नहीं करवाया गया।