चूरू: गांव रामसरा में देवर ने भाभी से की मारपीट, पीड़िता पति के साथ सदर थाने पहुंची
Churu, Churu | Oct 20, 2024 चूरू के गांव रामसरा में देवर ने रविवार को अपनी भाभी के साथ मारपीट कर डाली। देवर के खिलाफ कार्यवाही को लेकर वह अपने पति के साथ सदर थाने पहुंची। सदर थाने में 33 वर्षीय कौशल्या ने शाम करीब 5 बजे बताया कि उसका पीहर हरियाणा का बहल है और उसकी शादी करीब 16 साल पहले रामसरा गांव के व्यक्ति से हुई थी। उसका देवर रणजीत उर्फ जीतू शराबी किस्म का व्यक्ति है।