चूरू: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन चूरू में एसपी जय यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आयोजित किया रक्तदान शिविर
Churu, Churu | Oct 21, 2024 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर चूरू पुलिस लाईन में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। पीसीआर चूरू की ओर से बताया गया कि सोमवार सुबह 8 बजे पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर एसपी जय यादव, एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, एएसपी एसआईयूसीए डब्ल्यू सतपाल सिंह, सीटी सीओ सुनिल झाझडिया , आरआई सतवीर मीणा, थानाधिकारी कोतवाली मुकूट बिहारी, महिला थानाधिकारी करतार सिंह उपस्थित थे।