चूरू: 2 वर्षीय बालक की सर्पदंश से हुई मौत, ननिहाल पूनियां की ढाणी में खेलते समय सांप ने काटा
Churu, Churu | Oct 21, 2024 चूरू जिले के गांव घड़सीसर के 2 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। बालक अपनी मां के साथ ननिहाल पूनियां की ढाणी आया हुआ था, जहां घर में खेलते समय जहरीले सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पूनियां की ढाणी से निजी वाहन में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।