बीना: किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया, नल जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने में हुई क्षतिपूर्ति की राशि देने की मांग
Bina, Sagar | Oct 15, 2024 भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के नेतृत्व में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम के नाम तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सोपा है। किसानों का कहना है कि नल जल योजना अंतर्गत पाइपलाइन डालने के दौरान फसलों का नुकसान हो रहा है किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मोआवजा देने की मांग की है।