बीना: मोतीचूर घाट पर दूसरे दिन भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रहा जारी, पुलिस बल रहा तैनात
Bina, Sagar | Oct 14, 2024 मोतीचूर घाट पर नगर पालिका परिषद के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं की गई थी और शनिवार को दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन शनिवार को देर रात तक किया गया जहां पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से विसर्जन किया गया।वहीं रविवार को भी बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए बैंड बाजों के साथ निकली।