बीना: सिविल अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट की हुई शुरुआत, मरीजों को मिलेगा निशुल्क उपचार
Bina, Sagar | Oct 14, 2024 सिविल अस्पताल में क्षेत्र के लोगों का जहां एक और निशुल्क उपचार किया जाता है तो वही अब सिविल अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट की शुरुआत की गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न तकलीफों से राहत मिलेगी। बीएमओ डॉक्टर अरविंद गौर ने आज सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से फिजियोथैरेपी यूनिट की मांग की जा रही थी।