सेन्हा: सेन्हा के डोका में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति किया जागरूक
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के भड़गांव पंचायत अंतर्गत डोका गांव में मंगलवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झालसा रांची के निर्देश तथा डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और सचिव राजेश कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।