अशोक नगर: तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने दो गौवंशों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; देहात थाने में मामला दर्ज
अशोकनगर। विदिशा रोड स्थित गौरव वेयरहाउस के पास तेज रफ्तार ऑयल टैंकर की टक्कर से दो गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ऑयल टैंकर क्रमांक MP17 MH4523 के चालक पर वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, चालक द्वारा टैंकर को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर मौजूद दो गौवंशों को टक्कर मार दी गई