प्रतापगढ़: थाना मान्धाता पुलिस ने खमपुर से हिस्ट्रीशीटर वारंटी को किया गिरफ्तार
थाना मान्धाता पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद हिस्ट्रीशीटर पीर मोहम्मद उर्फ सरदार को रविवार सुबह 11 बजे खमपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से वांछित था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़कर विधिक कार्रवाई पूरी की है