गुन्नौर: गांव रसूलपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सोमबीर ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र हुवेश बाइक से गुन्नौर से वापस अपने घर लौट रहा था।आरोप है की पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो सोनू ,जोगेंद्र , कांति और विजेंद्र ने हुवेश को रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते चारों लोगों ने हुवेश के साथ लाठी डंडों से मारपीट की।