सुल्तानगंज: कांवरियों की सुरक्षा में RPF-GRP की अहम भूमिका, स्टेशन पर चप्पे-चप्पे की निगरानी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से रेल मार्ग के जरिए कांवरिया श्रद्धालुओं के सुल्तानगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से चार तक सुरक्षा बलों की लगातार निगरान