दलित मजदूर से सरेआम मारपीट, जातिसूचक गाली देने और लाइसेंसी रिवॉल्वर से धमकाने का आरोप
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव में एक दलित मजदूर के साथ सरेआम मारपीट करने और जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित ने गांव के दबंगों पर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक सैनी थाना क्षेत्र के गड़ेरियन का पूरा निवासी केसई पासी मजदूरी करता है। आरोप है कि परास गांव में कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद एहसान उस्मानी नामक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिक�