सरीला: बरहारा गांव में किसान ने फसल नष्ट होने और कर्ज के चलते आत्महत्या की, परिजनों का आरोप
जलालपुर थाना अंतर्गत बरहारा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 52 वर्षीय 1 किसान ने अपने मकान में तौलिया के फंदे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।