खालवा: पानी की टंकी के पास गंदगी का अंबार, 24 घंटे बहते पानी से ग्रामीण परेशान
Khalwa, Khandwa | Aug 16, 2026 खंडवा जिले के ग्राम मलगांव में पानी की टंकी के आसपास लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी से लगातार 24 घंटे पानी बहता रहता है, जिसके कारण आसपास की जमीन पर हमेशा कीचड़ जमा रहता है। पानी के लगातार बहाव के चलते टंकी के आसपास कई जगह झाड़ियां और पौधे भी उग आए हैं, जो अब पेड़ का आकार लेने लगे हैं।