आजमगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने सपा की राजनीति, प्रदेश के विकास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी बात रखी।
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं एच-1 एन-1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
मंडलीय चिकित्सालय में मशीनों के बंद होने की शिकायत पर भी उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है और मशीनें संचालित हो रही हैं।
📍 आजमगढ़
🎥 पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Azamgarh #BrijeshPathak #UPNews #AzamgarhNews #HealthNews #FloodNews #UttarPradesh