इटावा: इकदिल इलाके में देवर ने भाभी के सिर पर ईंट मारकर किया घायल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 नगला अजीत गांव में शाम 5 बजे देवर ने भाभी को ईंट मारकर घायल कर दिया। नगला अजीत की रहने वाली महिला माया देवी को उनके देवर गुड्डन ने घूरे में आग लगाने का विरोध करने पर ईंट मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।