इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने दो गैंगस्टर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने खुलासा किया
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने दो गैंगस्टर अभियुक्तो को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। मामले में बताया जा रहा है कि फ्रेंड्स कालोनी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी 2 गैंगस्टर अभियुक्त अंशुल और दीवान को लोकासई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण करा जेल भेजा गया। दोनों अभियुक्तों पर कई आपराधिक इतिहास भी हैं।