इटावा: लोहन्ना चौराहे पर सीमेंट उतारते समय बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर, हादसे में दो मज़दूर हुए घायल
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 सिविल लाइन इलाके के लोहन्ना चौराहे पर मंगलवार शाम सीमेंट उतारते समय ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराया, हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। मामले में बताया जा रहा है कि मजदूर रवि और राधे ट्रैक्टर से सीमेंट उतार रहे थे, तभी ट्रैक्टर से बिजली का पोल टकराकर गिर गया। हादसे में दोनों मजदूर घायल होने पर जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।