इटावा: नगला करन गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते पत्रकार पर हमला कर लिया लहूलुहान, पत्रकार ने लूट का भी आरोप लगाया
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला करन गांव निवासी निजी चैनल के पत्रकार,आशीष कुमार पर पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया।जिसके बाद पीड़ित की पत्नी ने लहूलुहान हालात में उपचार हेतु अस्पताल पहुँची और पुलिस को मामले की जानकारी दी,वहीं पीड़ित पत्रकार ने दबंगों पर गले की चेन,मोबाइल व नगदी लूटने आरोप लगाया।पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच सुरु की है।