इटावा: सिविल लाइन इलाके में झंडा चढ़ाने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 1 बुजुर्ग की हुई मौत व 15 लोग घायल
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 सिविल लाइन इलाके में मंगलवार शाम झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। मामले में बताया जा रहा है। नगला नया गांव से पिलुआ महावीर मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए श्रद्धालु जा रहे थे, तभी सिंघावली गांव के पास मधुमक्खी ने हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग तुलसीराम की मौत हो गई, जबकि 15 लोगो का जिला अस्पताल इमरजेंसी में इलाज जारी है।