इटावा: सफारी पार्क के निदेशक ने गिद्ध पक्षियों की घटती संख्या पर दी प्रतिक्रिया, डाइक्लोफेनेक सोडियम पेन किलर से बताया संबंध
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 इटावा सफारी पार्क के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने गिद्ध पक्षियों की घटती संख्या के विषय में प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि जानवरों में पेन किलर के रूप में डाइक्लोफिनेक सोडियम का अधिक इस्तेमाल किया जाता था, और जब वह जानवर मरते थे और उन पर गिद्ध खाने के लिए बैठते थे, उनसे इनका सिस्टम बिगड़ गया,,अंडो का सेल कमजोर होने से गिद्दों की संख्या कम होती चली गई।