कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस घोषित, कोंडागांव में 26 अगस्त को रहेगा शुष्क दिवस
छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान राज्य में सभी प्रकार की शराब की दुकानें, होटल, बार, क्लब आदि बंद रहेंगे। शनिवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान एवं अहाता बंद रहेंगी।