कोंडागांव: केशकाल सड़क हादसे का शिकार कांकेर के सालेभाट का व्यक्ति 7 दिन से जिला अस्पताल में भर्ती, परिवार को नहीं हादसे की जानकारी
कोंडागांव जिला अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पिछले सात दिनों से भर्ती है। बताया जा रहा है उनके साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी उनके परिवार तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित व्यक्ति ने अपना नाम रामलाल नेताम पिता थनवार नेताम उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम सालेभाट पीढ़ापाल जिला कांकेर बताया है। उन्होंने बताया कि वह अपने भतीजी के गांव कोदाभाट जा रहा था।