कोंडागांव: ग्राम करंजी में एक ग्रामीण ने इमली पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजी के मुनगापारा में आज सुबह एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुरेंद्र मरकाम पिता शामनाथ मरकाम उम्र 37 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है मृतक की मानसिक स्थिति पिछले 1 वर्ष से ठीक नहीं चल रही थी। वही आज सुबह उनकी लाश उनके ही घर के बाड़ी में स्थित इमली के पेड़ में लटकी पाई गई है।