कोंडागांव: कोंडागांव में बंगाली समुदाय की एक महिला हुई छेड़छाड़ की शिकार, शिकायत के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों को लिया हिरासत में
कोंडागांव जिला मुख्यालय में बीती शाम कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक महिला छेड़छाड़ की शिकार हो गई। वहीं पीड़िता के परिजनों ने इस मामले पर सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। वही 24 अगस्त को इस मामले को लेकर दिन भर गहमा गहमी रही। फिलहाल पुलिस की जांच कार्रवाई जारी है।