कोंडागांव: जिले में धूमधाम से मनाया गया कमरछठ का पर्व, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत व संतान की लंबी उम्र की मांगी मनोकामना
कोंडागांव जिला मुख्यालय के विभिन्न शिव मंदिरों में आज शनिवार को हलसष्ठी माता की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंची और संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। बताया जा रहा है हलसष्ठी का पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्म दिवस से 2 दिन पहले मनाया जाता है, इस दिन छत्तीसगढ़ में कमरछठ उपवास रखने की परंपरा है।