बरेली: बरेली के मिनी बाईपास पर दबंगई, बाइक पैर पर चढ़ाने के विरोध में युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित रेशमा चौराहे पर युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रशांत कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे प्रशांत कुमार अंडे खाने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि रेशमा