वारासिवनी: मृतिका खुशबू डहरवाल की पहचान, एएसपी निहित उपाध्याय ने लिया घटनाक्रम का जायजा, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
05 अगस्त की सुबह डोंगरगांव नहर में मिली अज्ञात युवती की पहचान खुशबू पिता शंकर डहरवाल, निवासी ग्राम खमरिया, थाना लालबर्रा के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की मां और भाई पिछले 15 वर्षों से नागपुर में रह रहे हैं। एएसपी निहित उपाध्याय ने थाना पहुंचकर मामले की समीक्षा की। युवती 31 जुलाई से लापता थी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।