भभुआ: पीएनसी कैंप मसोई में हैवी क्रेन पलटने से सहचालक की हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 11, 2026 चैनपुर के मसोई में बने पीएनसी कैंप में हैवी क्रेन पलटन जाने से सहचालक की मौत हो गई। जो घटना शनिवार रविवार मध्य रात्रि बाद 12:30 बजे की बताई जाती है। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के टोटवालो की ढ़ाणी वार्ड संख्या 13 निवासी सुल्तान सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अर्जुन यादव बताया जाता है। बताया गया कि शनिवार की रात्रि में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था।