भभुआ: कैमूर मोटर ड्राइविंग स्कूल में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक सौ से अधिक ड्राइवर्स ने नियम पालन की ली शपथ
Bhabua, Kaimur | Jan 10, 2026 सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने सड़क और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर के शनिवार की दोपहर कैमूर मोटर ड्राइविंग स्कूल में विशेष चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक चालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर 100 से अधिक चालकों ने निष्ठा के साथ सड़क नियमों का पालन करने की शपथ ली।