भभुआ: सीवों फाल से बरामद युवक के शव का पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 10, 2026 सीवों फॉल से बरामद युवक के शव को पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। आज शनिवार को 1:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव निवासी सरोज तिवारी के 26 वर्षीय पुत्र सुधाकर तिवारी बताया जाता है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।