कानपुर: गुजैनी में निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से नाबालिक मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
गुजैनी के तात्या टोपे नगर में एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार 11:00 करंट की चपेट में आने से नाबालिक मजदूर की मौत हो गई।साथी मजदूर उसे हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गुजैनी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद हैलट पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।