कानपुर: बारासिरोही नहर पुल के पास लुटेरों ने युवक का फोन लूटा, पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बारासिरोही नहर पुल के पास आलोक सिंह नाम के युवक के साथ रात्रि 7:53 बजे लूट की घटना हुई। बाइक सवार लुटेरों ने युवक का फोन लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि वह मकसूदाबाद से लखनऊ जा रहा था इसी बीच उसकी मां का फोन आया और जैसे ही उसने फोन निकाला वैसे ही लूट गया।पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।