कानपुर: 11 लाख 46 हजार 500 रुपये के वसूली वारंट में डॉक्टर सहित 2 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के आदेश अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में एसीपी कर्नलगंज व प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में कर्नलगंज पुलिस टीम ने गुरुवार 2:00 बजे डॉक्टर जमशेद मोहम्मद खान और सानू अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा है।