घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धूमधाम से मनाई गई महाराज अग्रसेन जी की जयंती, निकाली गई शोभायात्रा
घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को धूमधाम से महाराज अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई। जिस दौरान गुरुवार रात करीब 8 बजे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन जी की आरती की गई। इसके साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।