घोड़ाडोंगरी: बिसलदेही गांव में देनवा नदी में डूबने से 3 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के बिसलदेही गांव में गुरुवार दोपहर देनवा नदी में डूबने से 3साल के बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गुरुवार शाम 5बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसलदेही गांव में देनवा नदी में डूबने से 3साल के बालक जसप्रीत पांसे की मौत हो गई।