घोड़ाडोंगरी: रामपुर गांव में घर में सो रहे 6 वर्षीय बालक की सांप के काटने से हुई मौत
रामपुर गांव में बुधवार को घर में सो रहे 6साल के बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। चोपना पुलिस बुधवार दोपहर 3बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आई।चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव में घर में सो रहे 6साल के बालक रियान कवडे की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।