घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कोलकर्मी के घर हुई डकैती के मामले में सारनी पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कोलकर्मी के घर हुई डकैती के मामले में सारनी पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घोडाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र में 29 सितंबर को रिटायर्ड कोलकर्मी कुँवरलाल बुआडे के घर में हुई डकैती के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।