जीरन: अरनिया मानगिर गांव में आंगनवाड़ी सहायिका की तबीयत बिगड़ी, समय पर एंबुलेंस पहुंची, जान बची
Jiran, Neemuch | May 2, 2025 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब नीमच जिले की जीरन तहसील के अरनिया मानगिर गांव में आंगनवाड़ी सहायिका यशोदा कार्य के दौरान अचानक बेहोश हो गईं। सूचना मिलते ही ईएमटी राहुल पाटीदार और पायलट अर्जुन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, समय पर एंबुलेंस पहुंचने से उनकी जान बच सकी।